
लदंन में हुआ जन्म
महारानी एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को लंदन में हुआ था। उनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी है। वह ड्यूक और डचेस ऑफ यॉर्क की सबसे बड़ी संतान थीं।

घर में ही पूरी पढ़ाई
राजकुमारी एलिजाबेथ, उनके भाई और राजकुमारी मार्गरेट को उनकी मां और मैरियन क्रॉफर्ड द्वारा घर पर शिक्षित किया गया था। एलिजाबेथ ने हमेशा से ही काम के प्रति जिम्मेदारी और व्यवस्था की भावना दिखाई थी।

एलिजाबेथ की शादी
एलिजाबेथ को साल 1939 में ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप माउंटबेटन से प्यार हो गया और दोनों ने 1947 में शादी कर ली। उस समय प्रिंस फिलिप रॉयल नेवी में एक युवा अधिकारी के रूप में सेवारत थे और एलिजाबेथ सिर्फ 21 साल की थीं।

एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप के बच्चे
एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप के चार बच्चे थे। प्रिंस चार्ल्स, जिनका जन्म 1948 में हुआ था, राजकुमारी ऐनी (1950), प्रिंस एंड्रयू (1960) और प्रिंस एडवर्ड (1964)।

1953 में एलिजाबेथ का राज्याभिषेक
1952 में एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज VI की कैंसर से मृत्यु हो गई। जिसके बाद एलिजाबेथ की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई और वह तत्काल प्रभाव से सिंहासन पर आ गईं। उनका राज्याभिषेक 1953 में हुआ और उन्होंने अगले सात दशकों तक राष्ट्रमंडल पर शासन किया।

2021 में हुआ प्रिंस फिलिप का निधन
शादी के 73 साल बाद, अप्रैल 2021 में प्रिंस फिलिप की मृत्यु हो गई। जिससे एलिजाबेथ महारानी विक्टोरिया के बाद विधवा के रूप में शासन करने वाली पहली ब्रिटिश सम्राट बन गईं।